संवाददाता: गोविंद देवल
अवैध शस्त्र के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, एक आरोपी गिरफ्तार
बिनावर। जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास से अभियुक्त आसिब उर्फ रवि पुत्र स्व. फिरोज निवासी मोहल्ला पुरानी बस्ती, थाना बिनावर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, भेजा न्यायालय
बरामदगी के आधार पर थाना बिनावर में मु0अ0सं0 84/2026 धारा 3/25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजीव कुमार व उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से अवैध शस्त्र रखने वाले आरोपी को पकड़ा जा सका।
Budaun Amarprabhat