संवाददाता: गोविंद देवल
टेडाघाट पुल पर कार्रवाई, स्विफ्ट डिजायर कार भी सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने टेढाघाट पुल के पास से अभियुक्त सुधीर कुमार उर्फ संतोष निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक तथा भूरे निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज को गिरफ्तार किया।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, भेजे गए जेल
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। बरामद स्विफ्ट डिजायर कार (नं0 UP24AT6955) को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। इस संबंध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस टीम की सतर्कता से मिली सफलता
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह व थाना सहसवान पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से नशे की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ।
Budaun Amarprabhat