Breaking News

समाधान दिवस में अफसरों का सख्त रुख: मौके पर निस्तारण, लापरवाही पर चेतावनी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

एएसपी-एसडीएम ने संयुक्त रूप से सुनीं फरियादें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बदायूँ। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन का सख्त और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और एसडीएम सदर मोहित कुमार ने संयुक्त रूप से जनमानस की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए।
मौके पर निपटी कई शिकायतें, बाकी पर सख्त आदेश
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को जल्द निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …