Breaking News

राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत: 6 से 20 अप्रैल तक मिलेगा फ्री खाद्यान्न

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त अनाज

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अप्रैल 2026 माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल, यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा।
वहीं पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल, यानी कुल 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
समय पर उठाएं लाभ, किसी प्रकार की गड़बड़ी पर करें शिकायत
जिलाधिकारी ने सभी कार्डधारकों से निर्धारित तिथि के बीच अपने नजदीकी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …