Breaking News

समाधान दिवस में डीएम सख्त: 73 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर 10 का निस्तारण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और संतुष्टि पर जोर

बदायूँ। तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है।
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 73 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
शासन स्तर से भी हो रही मॉनिटरिंग
डीएम ने कहा कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …