Breaking News

आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”: उझानी में गूंजा शिक्षा का बिगुल

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल

स्कूल चलो अभियान को रफ्तार, बच्चों की रैली ने जगाई अलख

उझानी (बदायूँ)। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चलो अभियान’ को गति देने के लिए विकास खंड उझानी के संविलयन विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय रायपुर में शनिवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक कंचन गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा का संदेश दिया।
गली-गली गूंजे शिक्षा के नारे
विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चे “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” और “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ” जैसे नारे लगाते नजर आए। रैली के माध्यम से अभिभावकों को नए शिक्षा सत्र 2026-27 में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया।
ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने पर विशेष जोर
रैली के दौरान प्रधानाध्यापक कंचन गुप्ता और शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को चिन्हित किया। उन्होंने समझाया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं—निःशुल्क ड्रेस, किताबें, मिड-डे मील और डीबीटी की जानकारी भी दी।
हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प
प्रधानाध्यापक कंचन गुप्ता ने बताया कि अभियान का लक्ष्य गांव के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, शिक्षा मित्र एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली के समापन पर सभी ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!