संवाददाता: गोविंद देवल
कहानी, कविता और लेखन में दिखी अद्भुत प्रतिभा, हर कक्षा से चुने गए विजेता

बदायूँ। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से भव्य रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता, भाषा कौशल एवं अभिव्यक्ति की शानदार झलक पेश की।
प्रतियोगिता के तहत बच्चों को लेख, कहानी, कविता और अनुच्छेद लेखन के लिए प्रेरित किया गया। छोटे बच्चों ने सरल और सुंदर शब्दों में अपने विचार व्यक्त किए, वहीं बड़े विद्यार्थियों ने समाज, प्रकृति और नैतिक मूल्यों पर प्रभावशाली लेखन कर सभी को प्रभावित किया।
हर कक्षा में चमके नन्हे सितारे
कक्षा 1 से लव और आर्यन, कक्षा 2 से छवि, आराध्य यादव और हर्ष, कक्षा 3 से कृतिका चौहान और वृंदा, कक्षा 4 से इफरा बी और जाह्नवी सोलंकी, कक्षा 5 से बॉबी शाक्य और नव्या, कक्षा 6 से राशि, कक्षा 7 से श्रद्धा चौहान और कक्षा 8 से आरुषि शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाती हैं आत्मविश्वास: वीपी सिंह
विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और उनमें आत्मविश्वास विकसित करती हैं।
एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भाषा कौशल के साथ-साथ नई सोच और आत्म-अभिव्यक्ति को भी विकसित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Budaun Amarprabhat