Breaking News

टीएमयू इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में मुंबई की नौसेना नर्सिंग एक्सपर्ट्स ने जीते दो बेस्ट रिसर्च अवार्ड

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से प्रोस्पैक्ट एंड चैलेंजेज़ फॉर अर्ली एंड एडवांस हेल्थकेयर रिसर्चर्स पर दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस- केयरकॉन-2.0 का समापन

ख़ास बातें
थर्ड बेस्ट रिसर्च अवार्ड पश्चिम बंगाल की एक्सपर्ट की झोली में
मालद्वीप की डॉ. मनो प्रिया विजयान ने बताईं शोध की बारीकियां
वीसी प्रो. जैन ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
देश के एक दर्जन से अधिक नर्सिंग विशेषज्ञों ने अनुभव किए साझा


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से प्रोस्पैक्ट एंड चैलेंजेज़ फॉर अर्ली एंड एडवांस हेल्थकेयर रिसर्चर्स पर दो दिनी कॉन्फ्रेंस- केयरकॉन-2.0 में महाराष्ट्र के इंडियन नेवल हॉस्पिटल शिप- आईएनएचएस में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रो. लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति पी. शेवाले ने रिसर्च पेपर प्रजेंटेशन में प्रथम अवार्ड प्राप्त किया, जबकि आईएनएचएस की ही प्राचार्या कर्नल एएस सरिता दूसरे पायदान पर रहीं। सिस्टर निवोदिता यूनिवर्सिटी- पश्चिम बंगाल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सुश्री सुवर्णा नेगी ने थर्ड पॉजिशन पाई है। रिसर्च पेपर प्रजेंटेशन में आईसीएमआर- नई दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ. योगेश कुमार वार्ष्णेय, टीएमयू नर्सिंग की प्रो. सुमन वशिष्ट और प्रो. अनुषी सिंह बतौर इवैल्यूएटर मौजूद रहे। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस- केयरकॉन में देश-विदेश के जाने-माने नर्सिंग एक्सपर्ट्स ने वर्चुअली 30 रिसर्च पेपर्स प्रजेंट किए। दूसरी ओर विला कॉलेज मालद्वीप की फैकल्टी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ की डिप्टी डीन डॉ. मनो प्रिया विजयान ने शोधकर्ताओं को शोध प्रस्ताव तैयार करने की वैज्ञानिक और संरचित प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए प्रभावी ग्रांट राइटिंग के लिए आवश्यक तत्वों जैसे उद्देश्य, कार्यप्रणाली और बजट निर्धारण पर विशेष जोर दिया। विभिन्न फंडिंग एजेंसियों तक पहुंच बनाने की रणनीतियां भी साझा कीं। उन्होंने नए रिसर्चर्स को आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया। बॉम्बे हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग-इंदौर की प्रो. एमएस विंसी बतौर मोडरेटर उपस्थित रहीं। अंत में वैलिडिक्ट्री सत्र में टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, प्राचार्या प्रो. एम. जेसलीन, प्राचार्या प्रो. श्योली सेन, डॉ. अनुराग वर्मा आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। वीसी प्रो. वीके जैन ने आईसीएमआर से आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


आईसीएमआर- नई दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नवीन शर्मा, आईसीएमआर- नई दिल्ली के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर श्री अभिनव, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस की प्रोफेसर-सह-डीन डॉ. वैशाली आर. मोहिते, श्री बीएम पाटिल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज़- विजयपुर की वाइस प्रिंसिपल-कम-एचओडी डॉ. सुचित्रा ए रति, निमहांस- बैंगलोर के फैकल्टी एंड नर्सिंग कंसल्टेंट डॉ. गोपीचंद्रन एल., नर्सिंग नेक्सट लाइव- नई दिल्ली के चीफ एकेडमिक आफिसर सुश्री प्रियंका बंसल, एम्स- कॉलेज ऑफ नर्सिंग- नई दिल्ली की प्रोफेसर-कम-प्रिसिपल डॉ. लता वेंकटेशन, पीजीआईएमईआर- चंडीगढ़ की डॉ. सुषमा कुमारी सैनी, एनआईएनई- चंडीगढ़ की प्रोफेसर-कम-प्रिसिपल डॉ. सुखपाल कौर, एम्स-ऋषिकेश की प्रोफेसर-कम-प्रिसिपल डॉ. स्मृति अरोरा, समर्पण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज लखनऊ की प्रिंसिपल डॉ. दीप्ति शुक्ला, एसजीटी यूनिवर्सिटी- गुरूग्राम के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के डीन डॉ. सुनील के दुलार, निमस यूनिवर्सिटी-जयपुर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रोफेसर-कम-प्रिसिपल डॉ. महाराज सिंह आदि ने भी व्याख्यान दिए। वैलिडिक्ट्री सत्र में वाइस प्रिंसिपल प्रो. रामनिवास, प्रो. आरके गर्ग, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रो. सपना सिंह, प्रो. लिंसी जोसेफ, प्रो. जितेन्द्र सिंह, प्रो. वरुण तोशनीवाल आदि मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस का संचालन प्रो. विजीमोल ने किया। समापन राष्ट्रगान के संग हुआ


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!