Breaking News

अभियात्रा डीपीएस में ‘ओरिएंटेशन’ के साथ नए सत्र का आगाज़, अभिभावकों को बताया विकास का मॉडल

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूँ। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अभियात्रा डीपीएस बदायूँ में शनिवार को नवागंतुक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ‘ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों और उनके परिजनों को विद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली, अनुशासन के मानकों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से रूबरू कराना रहा।

शिक्षण पद्धति और नवाचारों पर चर्चा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव सामंतो ने नए शैक्षणिक सत्र की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय के पाठ्यक्रम, आधुनिक शिक्षण पद्धति और अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से सह-पाठयक्रम (को-स्कोलास्टिक) गतिविधियों की महत्ता बताते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्र का सर्वांगीण विकास करना है।

‘जूनियर अस्पिरेंट सिविल क्लासेस’ का आकर्षण

अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यालय के आगामी प्रोजेक्ट्स और नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई “जूनियर अस्पिरेंट सिविल क्लासेस” के बारे में विस्तार से बताया, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इस पहल के माध्यम से स्कूली स्तर से ही बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं की प्रारंभिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

सहयोग ही प्रगति का आधार: आशीष सक्सेना

समारोह के समापन पर विद्यालय के फाइनेंस डायरेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सभी अभिभावकों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि अभिभावकों का अटूट विश्वास और निरंतर सहयोग ही विद्यालय की प्रगति का मुख्य आधार है। यह सहभागिता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

ब्रास सिटी के डॉ. विशेष कुमार गुप्ता भारत पटल पर सोने के मानिंद दमके

Spread the love शिक्षा, बाल संरक्षण एवम् सामाजिक न्याय के लिए चार दशकों से समर्पित …

error: Content is protected !!