Breaking News

मेहनत का रंग चढ़ा, मेधावी छात्रों पर बरसी तालियां और सम्मान की बारिश

Spread the love

सैदपुर के नूरी रज़ा मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, अतिथियों ने शिक्षा को बताया जीवन की असली ताकत

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित नूरी रज़ा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से सराबोर हो उठा।
मुख्य अतिथि डॉ. शफीक उर रहमान बरकाती (उर्दू विभागाध्यक्ष, सिरसी डिग्री कॉलेज) ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा इंसान का सबसे कीमती ज़ेवर है, जो उसकी जिंदगी को संवारने के साथ समाज में सम्मान दिलाता है। उन्होंने छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया।
वहीं फरमान अब्बासी (रिसर्च स्कॉलर, एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली) ने कहा कि इंसान केवल शिक्षा से ही नहीं, बल्कि अपने अच्छे व्यवहार से भी महान बनता है। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेद सिंह पोसवाल (उप निरीक्षक, थाना वजीरगंज), डॉक्टर तौसीफ रज़ा खान, नवेद सिद्दीकी (सीएचसी सैदपुर) तथा जीशान सिद्दीकी (एडमिनिस्ट्रेटर, के.के. कॉन्वेंट स्कूल) मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ के लाल सक्षम राजपूत ने लहराया परचम: पहले प्रयास में नीट में सफलता, बनेंगे डॉक्टर

Spread the loveपटेल नगर निवासी एटीओ राम बहादुर के छोटे बेटे हैं सक्षम, बड़े भाई …

error: Content is protected !!