Breaking News

बुद्ध बाजार में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी धराए, नकदी और ताश बरामद

Spread the love

गश्त के दौरान मिली सूचना पर वजीरगंज पुलिस की कार्रवाई, 11,410 रुपये और 52 पत्तों की गड्डी जब्त

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली/बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र में साप्ताहिक बुद्ध बाजार के मैदान में चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने छापा मारकर 7 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 11,410 रुपये नकद और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुद्ध बाजार के मैदान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरपाल, बेचे, मुकेश कुमार, ब्रह्मपाल, शेर सिंह, रामफल और पवन कुमार शामिल हैं, जो सभी ग्राम लहरा, थाना वजीरगंज के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना वजीरगंज में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह पोसवाल, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी सतीश कुमार और सचिन कुमार शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने में जुटे डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह

Spread the loveउझानी साहित्यकार एवं शोधकर्ता डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह लंबे समय से भारतीय महिलाओं …