Breaking News

शराब माफियाओं पर बड़ा वार, 139 माल मुकदमातों का एक साथ निस्तारण

Spread the love

एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान, सहसवान थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल

सहसवान/बदायूं। जनपद में लंबित माल मुकदमातों के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से संबंधित 139 माल मुकदमातों का एक साथ निस्तारण कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब के मामलों में प्रभावी संदेश गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार थानों पर लंबित माल मुकदमातों के शीघ्र निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सहसवान पर आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल 139 मामलों में माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई।
शनिवार को तहसीलदार सहसवान, क्षेत्राधिकारी सहसवान, प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह तथा उपनिरीक्षक सुधीर सिंह (मालखाना प्रभारी) की मौजूदगी में सभी 139 मालों का विधिवत निस्तारण किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से थानों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …