Breaking News

बालाजी धामों में आस्था का सैलाब, चोला चढ़ाकर गूंजे जयकारे

Spread the love

बिल्सी क्षेत्र के मंदिरों में विशेष श्रृंगार, हनुमान चालीसा और भोग-प्रसाद से भक्तिमय हुआ माहौल

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा के नेतृत्व में भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बाबा को भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन भी संपन्न हुए।
महंत संजय शर्मा ने कहा कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इधर, गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ बाबा का चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट, विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन व 5 लाख तक मुफ्त इलाज पर जताया आभार*

Spread the love* बिसौली-आज उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री से प्रदेश के …

error: Content is protected !!