Breaking News

समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़, 27 में से सिर्फ 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Spread the love

एडीएम की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, शेष मामलों पर अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की खासी भीड़ उमड़ी। एडीएम (एफआर) वैभव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
शेष शिकायतों के समाधान के लिए एडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मामलों की निष्पक्ष जांच कर विधिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के एई रोहन सिंह, एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, बदन सिंह यादव, एसएसआई घनश्याम सिंह, सत्यपाल सिंह, हरपाल सिंह, विनोद कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!