Breaking News

सरकारी जब्ती गेहूं की होगी नीलामी, 8 अप्रैल को मंडी में बजेगा बोली का बिगुल

Spread the love

दातागंज में 7.87 कुंतल गेहूं की सार्वजनिक नीलामी; भाग लेने को पंजीकरण और 1000 रुपये अमानत अनिवार्य

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं/दातागंज। न्यायालय के आदेश के बाद जब्त किए गए गेहूं की सार्वजनिक नीलामी की तैयारी पूरी हो गई है। उपजिलाधिकारी दातागंज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति दातागंज में नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक व्यापारी भाग ले सकेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, न्यायालय द्वारा पारित आदेश (दिनांक 11 नवंबर 2025) के अनुपालन में राज्य सरकार के पक्ष में जब्त 7.87 कुंतल गेहूं, जो ग्राम समसा-सुखोरा, विकास खंड समरेर के उचित दर विक्रेता से संबंधित है, को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।
इन शर्तों पर ही मिलेगी बोली में एंट्री
नीलामी में भाग लेने के लिए मंडी समिति या व्यापार कर में पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। इसके साथ ही इच्छुक निविदादाताओं को 1000 रुपये की अमानत राशि उपजिलाधिकारी सहसवान (बदायूं) के पक्ष में जमा करनी होगी। सफल बोलीदाता की अमानत राशि समायोजित कर ली जाएगी, जबकि अन्य प्रतिभागियों की राशि वापस कर दी जाएगी।
कमेटी की निगरानी में होगी पूरी प्रक्रिया
नीलामी प्रक्रिया प्रशासन द्वारा गठित समिति की निगरानी में पूरी कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र व्यापारियों से भाग लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …