सीतापुर। खैराबाद सीतापुर में शासन द्वारा नामित सदस्यगण का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, सीतापुर श्रीमती धामिनी एम दास द्वारा नामित सदस्यगण को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वाले नामित सदस्यगण में सिंधु गुप्ता, मुस्कान वाल्मीकि, श्री राजेश मिश्रा, बलराम पाण्डेय एवं कुलदीप जायसवाल शामिल रहे। इस अवसर पर उ0प्र0 पी0सी0एस0 परीक्षा उत्तीर्ण कर खण्ड विकास अधिकारी के पद चयनित आलोक तिवारी का अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता उर्फ बबलू भैया द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेम शंकर गुप्ता अधिशसी अधिकारी, मनोज कुमार राना सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सभासदगण हबीब, राकेश चन्द्र, शकील अहमद, मो0 जावेद, व नगर के सम्भ्रांत नागरिक के साथ नगर पालिका के कर्मचारी नदीम आलम, प्रदीप कुमार, मो0 रिज़वान, श्री अनुज कुमार, तौफीक अहमदए सुमेन्द्र मिश्रा (गोलू), राम कुमार शैलेन्द्र कुमार, धीरज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनों ने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
Budaun Amarprabhat