Breaking News

पॉक्सो केस का आरोपी दबोचा, पुलिस के शिकंजे में ‘डिम्पल’

Spread the love

दातागंज पुलिस की कार्रवाई; वारंटी अभियान के तहत गिरफ्तारी, न्यायालय में पेश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं/दातागंज। जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने ग्राम भीकमपुर निवासी अंकित उर्फ डिम्पल पुत्र पप्पू उर्फ शिवनन्दन को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मु0अ0सं0 99/2026 में धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
न्यायालय में किया गया पेश
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टीम की भूमिका सराहनीय
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सन्नी चौधरी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!