Breaking News

बिल्सी में गूंजेगा मौर्य साम्राज्य का गौरव, चंद्रगुप्त जयंती पर भव्य आयोजन

Spread the love

10 अप्रैल को जेएस रायल पैलेस में समारोह; इतिहास, पराक्रम और संस्कृति का होगा संगम

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर में चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जेएस रायल पैलेस में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
आयोजन शाक्य मौर्य सैनी-कुशवाहा समाज बिल्सी के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के जीवन, उनके पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी भी आकर्षण
समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज और इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
समाजसेवी डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य ने बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का अवसर देगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!