Breaking News

मिशन शक्ति की पहल: महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन से किया जागरूक

Spread the love

बिल्सी में रंजना हॉस्पिटल के पास जागरूकता कार्यक्रम; साइबर अपराध और उत्पीड़न से बचाव के बताए उपाय

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के रंजना हॉस्पिटल के निकट विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय सरल भाषा में समझाए।
हेल्पलाइन नंबरों की दी अहम जानकारी
महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
“जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव”
केंद्र प्रभारी रचना देशवाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों को जानने और उनका निर्भीक होकर उपयोग करने का आह्वान किया।
महिला कांस्टेबल सोनिया कुमारी और प्रियांशी तोमर ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कांस्टेबल राघवेंद्र और विपिन कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!