Breaking News

गूंजा जयकारों से बिल्सी: बालाजी शक्ति धाम में हुआ भव्य श्रृंगार, उमड़ा आस्था का सैलाब

Spread the love

हनुमान चालीसा पाठ, सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण से भक्तिमय हुआ माहौल

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी शक्ति धाम पर मंगलवार की सुबह आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब भक्तों ने बजरंगबली का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान भक्तों ने पुष्पमालाओं, चंदन, केसर और सुंदर वस्त्रों से हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया। श्रृंगार के उपरांत सामूहिक आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिससे समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित होता है।
इधर, मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा एवं गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी मंदिर में महंत ललित शर्मा के नेतृत्व में भी भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!