Breaking News

अंबियापुर में गूंजा भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Spread the love

साध्वी सीमा ने सुनाया आस्था और का संदेश, नरसिंह अवतार की कथा ने किया भाव-विभोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन धार्मिक माहौल चरम पर नजर आया। कथावाचक साध्वी सीमा ने भक्त प्रह्लाद की कथा का भावपूर्ण और विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए।
कथा के दौरान साध्वी सीमा ने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने अपने जीवन में अनेक कष्ट और अत्याचार सहन किए, लेकिन भगवान विष्णु के प्रति उनकी अटूट आस्था कभी डगमगाई नहीं। उनके पिता हिरण्यकश्यप द्वारा दिए गए कष्टों के बावजूद उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा।
उन्होंने आगे बताया कि अंततः भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त की रक्षा की और अधर्म का विनाश किया। यह कथा समाज को यह संदेश देती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति को अपने सिद्धांतों और भक्ति पर अडिग रहना चाहिए।
कथा स्थल पर भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!