Breaking News

लेखपाल संघ चुनाव: सभी पदाधिकारी निर्विरोध, एकजुटता का संदेश

Spread the love

उपशीर्षक: विनोद सिंह दोबारा अध्यक्ष, विजेंद्र पाल सिंह चौथी बार मंत्री चुने गए

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील के लोक सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा बिल्सी की कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, जिससे संगठन में एकजुटता का संदेश गया।
चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक संदीप कुमार और चुनाव अधिकारी शोभित कुमार की देखरेख में संपन्न कराई गई। परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
चुनाव में विनोद कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि विजेंद्र पाल सिंह को चौथी बार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अनुरागमणि त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज कुमार भारती को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार को उपमंत्री, ओमेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नैंशी गुप्ता को ऑडिटर और मोहम्मद आरिश को संगठन मंत्री चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने और लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर रणजीत सिंह, रामपाल शाक्य, प्रदीप कुमार, दिव्या भारती, ममता यादव, प्रेमपाल सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह यादव, हरिओम सिंह, सुशील कुमार, सूर्य कुमार सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!