Breaking News

9 ओवर में फतह: सुपर इंडियन ने वॉरियर्स को हराकर मचाया धमाल

Spread the love

🏏 अंकुर की घातक गेंदबाजी और कपिल की दमदार पारी से जीता मुकाबला, बने ‘मैन ऑफ द मैच’

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सिरतौल सुपर इंडियन और सिरतौल वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें सुपर इंडियन ने शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 74 रन बनाए। टीम की ओर से अमन शर्मा ने 30, सनी उपाध्याय ने 22, विक्की ने 18 और लकी पाठक ने 12 रनों का योगदान दिया।
सुपर इंडियन की ओर से अंकुर शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि आरव उपाध्याय ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के ओपनर कपिल कुमार ने 30 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान मोहित शर्मा ने 20 रन बनाए। सचिन पुरी (8) और अनमोल पाल (7) ने भी टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।
वॉरियर्स की ओर से अमन शर्मा और विक्की ने 2-2 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए अंकुर शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, भुवनेश गौड़, अनुज गौड़, सचिन पुरी, बिजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सत्यम मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!