Breaking News

जनसुनवाई में बदायूँ नंबर-1: पूरे यूपी में पुलिस विभाग का परचम लहराया

Spread the love

135 में 135 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड, 20 थानों ने भी प्रदेश में मारी बाजी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण में बदायूं पुलिस ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। शासन द्वारा मार्च 2026 के मूल्यांकन में जनपद बदायूं ने 75 जिलों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया।
मा0 मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर किए गए मूल्यांकन में बदायूं ने हर पैरामीटर पर शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के 22 में से 20 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सामूहिक सफलता की मिसाल पेश की।
📊 हर मानक पर फुल मार्क्स, बना परफेक्ट रिकॉर्ड
मूल्यांकन में बदायूं को कुल 135 में से पूरे 135 अंक मिले। सन्दर्भों की मार्किंग, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री कार्यालय श्रेणीकरण, रैंडम चेकिंग, फील्ड विजिट रिपोर्ट—हर बिंदु पर जिले ने अधिकतम अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि पूरे माह में एक भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गई।
🏆 अधिकारियों की मेहनत लाई रंग
इस शानदार उपलब्धि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज और पूरी आईजीआरएस टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
👉 यह उपलब्धि न सिर्फ पुलिस विभाग की कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो जनता की समस्याओं का समाधान तेजी और पारदर्शिता के साथ संभव है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!