Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 80 लोगों की हुई जांच

Spread the love

जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि का आयोजन, दवाइयों व चश्मों का भी हुआ वितरण

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से नगर के कशिश आई केयर सेंटर पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर के दौरान डॉ. अनुज वार्ष्णेय की टीम द्वारा करीब 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सैना ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नेत्रों का विशेष महत्व है। नेत्रदान और रोगमुक्त जीवन ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों की नियमित जांच कराएं और उनकी सुरक्षा को लेकर सजग रहें।
इस मौके पर अध्यक्ष कंचन सक्सैना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रुबि गर्ग, डॉ. स्वाति रंजन, आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, ममता यादव, ऋतु साहनी, अंजलि अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, रोजी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, स्मिता यादव, सरिता वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अंशिका गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!