Breaking News

तिलक-मालाओं के साथ बच्चों का स्वागत, स्कूल चलो अभियान से गूंजा गांव

Spread the love

नए सत्र के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकों का वितरण, नामांकन बढ़ाने पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद के कादरचौक ब्लॉक स्थित बाराचिर्रा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अभिभावकों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अनारकली द्वारा सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कराई गईं। वहीं स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षा मित्र सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना रानी, सहायिका गीता देवी तथा रसोइया कमलेश और गीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …