Breaking News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 56 चालान; 180 स्कूली वाहनों की जांच

Spread the love

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती, स्कूल वाहनों का तकनीकी परीक्षण तेज

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग सहित अन्य उल्लंघनों में कुल 56 चालान किए गए।
एआरटीओ द्वारा चलाए गए इस अभियान में सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों का पालन अनिवार्य है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
वहीं 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चल रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग की निरीक्षण टीमों ने 180 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया। सभी वाहनों की रिपोर्ट ऑनलाइन इंटीग्रेटेड वाहन परीक्षण पोर्टल पर दर्ज की गई है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी करीब 40 प्रतिशत स्कूलों ने अपने वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं किया है। ऐसे में सभी स्कूल संचालकों से जल्द से जल्द अपने वाहनों को पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील की गई है। जिन स्कूलों में वाहन नहीं हैं, उन्हें भी पोर्टल पर शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य बताया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थानों का सहयोग आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …