Breaking News

मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

जनपद के सभी थानों पर चौपाल व जनजागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व जागरूक बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में बुधवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाकर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पंपलेट वितरित किए और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, सीएम हेल्पलाइन 1076 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना बैंक खाता, ओटीपी, पिन या सीवीवी नंबर साझा न करें।
अधिकारियों ने बताया कि 19 मार्च से 17 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने …

error: Content is protected !!