Breaking News

बेमौसम बारिश से रबी फसल तबाह! 72 घंटे में सूचना दें किसान, नहीं तो अटक सकती है भरपाई

Spread the love

उप कृषि निदेशक की अपील—बीमित किसान तुरंत दर्ज कराएं नुकसान, टोल फ्री नंबर भी जारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में बीते दिनों लगातार हो रही बारिश ने रबी की फसलों पर कहर बरपा दिया है। फसलें खेतों में ही खराब होने लगी हैं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। हालात को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।
उप कृषि निदेशक, बदायूं द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिन किसानों ने वर्ष 2025-26 में अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे नुकसान की सूचना तुरंत दें। किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी फसल में हुए नुकसान की लिखित सूचना 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी, कृषि विभाग के विकास खंड, तहसील या जिला स्तरीय कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
इसके साथ ही किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा मौके पर सर्वे कराया जाएगा और वास्तविक क्षति का आकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में सूचना न देने पर किसानों को मुआवजा मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी फसल नुकसान की जानकारी अवश्य दर्ज कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …