Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत महमूदाबाद और बिसवां विधानसभाओं में सत्र आयोजित

Spread the love

अजय सिंह संवाददाता सीतापुर

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान जिसमें विधानसभाओं के क्रम में मंडल स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया जा रहा है लगातार गतिमान है इसी क्रम में महमूदाबाद व बिसवां विधानसभाओं के सभी मंडलों में प्रथम सत्र का प्रशिक्षण आयोजित किया गया इसके तहत महमूदाबाद देहात में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी की विधायक आशा मौर्य उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के मिशन के लिए कमर कस चुकी है ऐसे में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है क्योंकि हम अनुशासन प्रथम के धर्म का पालन करने वाले दल हैं इसलिए हमें पार्टी नेतृत्व के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंडल स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जब चुनाव में जाएगा तो निश्चित तौर से जहां पर चुनाव में विजय मिलेगी वहीं समाज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का उच्च एवं सम्मानित स्थान भी निश्चित होगा। विशिष्ट अतिथि विधायक आशा मौर्य ने बताया कि भाजपा भाग्यशाली पार्टी है जो कि इसके कार्यकर्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ प्रशिक्षित किया जाता है। आज महमूदाबाद के सभी मंडलों में जो प्रशिक्षण सत्र चल रहा है उसमें आए हुए कार्यकर्ताओं को निश्चित तौर से नई ऊर्जा प्राप्ति हुई है जिससे आने वाले समय में उनके कार्य व्यवहार में और निखार आएगा और इसका सीधा लाभ पार्टी को और समाज को मिलेगा। महमूदाबाद के सभी मंडलों में सत्र आयोजित किया गया। वहीं बिसवां विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडलों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया जहां मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान जिला महामंत्री रोहित सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सभी नेताओं ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर विस्तार से चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को प्रशिक्षण के विषय में भी अवगत कराया इस अवसर पर बिसवां विधानसभा की प्रभारी जया सिंह भी उपस्थिति रहीं।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!