Breaking News

बदायूं में दंगाइयों से निपटने की रिहर्सल, पुलिस ने दिखाया दम

Spread the love

पत्थरबाजी, आंसू गैस, वाटर कैनन तक का प्रदर्शन; एसएसपी अंकिता शर्मा की मौजूदगी में हाई अलर्ट ड्रिल

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) का जोरदार अभ्यास किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल में पुलिस जवानों ने दंगाइयों से निपटने के हर पहलू का लाइव प्रदर्शन किया।
ड्रिल के दौरान पुलिस और ‘दंगाइयों’ के बीच जमकर भिड़ंत का दृश्य बना। खास बात यह रही कि पुलिसकर्मियों ने ही दंगाइयों और पुलिस दोनों की भूमिका निभाई। जैसे ही प्रदर्शनकारी उग्र हुए और पथराव शुरू किया, पुलिस ने पहले लाउडस्पीकर से चेतावनी दी, फिर हल्का बल प्रयोग करते हुए हालात को काबू में करने की रणनीति अपनाई।
इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे, हैंड ग्रेनेड और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। वहीं वाटर कैनन के जरिए भीड़ को तितर-बितर करने का अभ्यास भी किया गया। ड्रिल में घुड़सवार पुलिस, अग्निशमन दल, लाठी पार्टी, फायरिंग यूनिट, अश्रु गैस टीम और रिजर्व फोर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर उनकी कार्यक्षमता परखी गई।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को समझाया कि किस तरह उग्र भीड़ से खुद का बचाव करते हुए उसे नियंत्रित करना है और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना है। अभिसूचना इकाई और सिविल पुलिस की भूमिका भी इस दौरान अहम रही।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि इस तरह के मॉक ड्रिल से पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होती है और वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित होता है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह, सीओ दातागंज राहुल पांडेय, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह, सीओ बिल्सी के.के. तिवारी, सीओ बिसौली संजीव कुमार सहित कई अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!