Breaking News

संभल में जाली नोटों का खेल बेनकाब, 20 हजार की नकली करेंसी के साथ आरोपी दबोचा

Spread the love

एटीएस और हयातनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; रिमांड पर लेकर नेटवर्क खंगालने की तैयारी

संवाददाता: गोविंद देवल, संभल

संभल। जनपद में जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ पुलिस को अहम सफलता मिली है। एटीएस मुरादाबाद यूनिट और थाना हयातनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को सरायतरीन क्षेत्र के कच्चा इलाके में चेकिंग के दौरान आम के बाग के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 रुपये के 35 नोट, 200 रुपये के 6 नोट और 100 रुपये के 13 नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। प्रथम दृष्टया सभी नोट जाली पाए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शराफत हुसैन (50) पुत्र शहादत हुसैन निवासी मोहल्ला पखियान, थाना हयातनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पूरे गिरोह का खुलासा करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से की गई है और मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!