एटीएस मुख्यालय लखनऊ से बदायूं भेजे गए पीपीएस अधिकारी, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह एटीएस मुख्यालय लखनऊ में तैनात पीपीएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को बदायूं का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है।
इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अभिषेक कुमार सिंह के पास एटीएस जैसी महत्वपूर्ण इकाई में कार्य करने का अनुभव है, जिससे जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, विजयेंद्र द्विवेदी के स्थानांतरण के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। नए एसपी सिटी के रूप में अभिषेक कुमार सिंह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिसिंग में सख्ती और सुधार देखने को मिल सकता है।
Budaun Amarprabhat