Breaking News

बिल्सी में गूंजेगा भक्ति का महापर्व, तृतीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन 25 अप्रैल को

Spread the love

लाडले खाटू वाले के सेवा समिति के नेतृत्व में होगा आयोजन, भजन गायकों की प्रस्तुतियों के साथ दिखेगा अलौकिक नजारा

संवाददाता – गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूं)

बिल्सी नगर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। 25 अप्रैल 2026, शनिवार को रामलीला मंच, नगर पालिका के पास तृतीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम का आयोजन लाडले खाटू वाले के सेवा समिति, बिल्सी (बदायूं) के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम में हिमांशु राणा, कुमकुम सूर्यवंशी और राजेश राणा जैसे कलाकार भजनों की स्वर लहरियां बिखेरेंगे, वहीं विकास वार्ष्णेय गुरुजी का भी विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार संकीर्तन में भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, इत्र वर्षा और फूलों की होली जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन भी होगा, जो पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगा।
कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से परिवार सहित पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी—तैयारियों में जुटे हुए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …