Breaking News

घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

बदायूँ (अमर प्रभात)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आरिफपुर नवादा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरिफपुर नवादा निवासी जावेद रईस सिद्दीकी पुत्र रईस अहमद ने बताया कि उनकी अर्टिगा कार (संख्या UP24 BP 9307) रोज की तरह घर के बाहर खाली प्लॉट में खड़ी थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वह सोकर उठे, तो देखा कि कार वहां से गायब थी। कार चोरी होने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़ित जावेद ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार, जिस स्थान से गाड़ी चोरी हुई है, वहां पास में ही स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल और अपोलो टायर की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार ले जाते हुए चोर इन कैमरों में कैद हुए होंगे।

पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही इसकी एक प्रति चौकी इंचार्ज नवादा को भी सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!