Breaking News

मौत को मात देकर लौटे ‘बब्बू भईया’! हाईवे पर भीषण हादसा, बाल-बाल बचे विधायक

Spread the love

हरदोई में फार्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग्स बने जिंदगी के रक्षक—इलाज के बाद घर पहुंचे, समर्थकों का लगा तांता

दातागंज। संवाददाता: गोविंद देवल

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। लखनऊ से लौटते समय हरदोई जनपद के सवायजपुर से रुपापुर मार्ग पर उनकी फार्च्यूनर कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि गनीमत रही कि कार में लगे एयरबैग्स समय पर खुल गए, जिससे विधायक समेत उनके सुरक्षा गनर, ड्राइवर और सहयोगी की जान बच गई। हादसे में सभी को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल बरेली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने आवास लौट आए।
विधायक के सुरक्षित लौटने की खबर मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनका हालचाल जानने पहुंचा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता नजर आया।
समर्थकों ने इसे विधायक के सेवाभाव और जनता की दुआओं का असर बताया। वहीं विधायक राजीव कुमार सिंह ने भी ईश्वर का आभार जताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और प्यार की वजह से ही वह सकुशल वापस लौट पाए हैं। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का दिल से धन्यवाद भी किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!