Breaking News

शिक्षकों की नई टीम तैयार! बिसौली में महासंघ चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

Spread the love

उमेश गंगवार बने अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को मंत्री की कमान—शपथ ग्रहण के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित
बिसौली। संवाददाता: गोविंद देवल
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई बिसौली में शनिवार को चुनावी सरगर्मी के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने सर्वसम्मति से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया, जिसमें उमेश कुमार गंगवार को अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को मंत्री और पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जिला इकाई के अनुमोदन के बाद सोनी अनार्य और मनोज कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी धीरज शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक सोनी गुप्ता की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की, जबकि संचालन अंकुश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!