Breaking News

बदायूं पुलिस का दमदार प्रदर्शन, भारोत्तोलन से पावर लिफ्टिंग तक छाई टीम

Spread the love

अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन बदायूं का जलवा, कई वर्गों में जीती चल बैजन्ती

बदायूं। संवाददाता: गोविंद देवल

रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) अन्तर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन बदायूं पुलिस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय की देखरेख में सकुशल संपन्न हुई, जबकि संचालन प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका राजीव कुमार (एनआईएस भारोत्तोलन), रामदास यादव (एनआईएस), जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना, योग शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, कोच दिलीप जोशी, महक और रोशनी ने निभाई। सभी के निष्पक्ष निर्णय से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
तीसरे दिन के परिणामों में बदायूं का दबदबा साफ नजर आया—
पुरुष वर्ग भारोत्तोलन में बदायूं ने 37 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामपुर दूसरे स्थान पर रहा।
महिला वर्ग भारोत्तोलन में भी बदायूं 24 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा और शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर रहा।
पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में बदायूं ने 34 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामपुर द्वितीय रहा।
महिला वर्ग पावर लिफ्टिंग में बदायूं ने 30 अंकों के साथ बाजी मारी और मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा।
पुरुष वर्ग योग प्रतियोगिता में बरेली ने 8 अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया, जबकि बदायूं 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
महिला वर्ग योग में बदायूं ने 13 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा।
पूरी प्रतियोगिता में बदायूं ने पुरुष व महिला वर्ग भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और महिला योग वर्ग में चल बैजन्ती पर कब्जा जमाया, जबकि पुरुष योग वर्ग में बरेली ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था, वहीं आयोजन ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!