27 मामलों की सुनवाई, काउंसलिंग से सुलझे मतभेद—एक परिवार में हुआ समझौता
बदायूं। संवाददाता: गोविंद देवल
रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र एक बार फिर बिखरते रिश्तों को जोड़ने का मजबूत माध्यम बनकर सामने आया। शनिवार को आयोजित सत्र में आपसी कलह और मतभेद से जूझ रहे परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें सुलझाने का प्रयास किया गया।
परामर्श केंद्र में कुल 27 मामलों की फाइलें प्रस्तुत हुईं, जिनमें से 22 मामलों में काउंसलिंग की गई। इस दौरान एक परिवार में आपसी सहमति से समझौता भी कराया गया, जबकि 3 मामलों को निरस्त किया गया। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित करते हुए दोनों पक्षों को सुनकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए गए।
काउंसलिंग प्रक्रिया में गिरधारी सिंह राठौड़, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, भीमसेन सागर, अशोक खुराना और सुषमा कथूरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल संध्या, डोली, राखी और स्वाति सहित पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का यह प्रयास उन परिवारों के लिए राहत का जरिया बन रहा है, जो आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। बदायूं पुलिस का यह मानवीय पहल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है।
Budaun Amarprabhat