Breaking News

चलती पिकअप बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

आधी रात में धधकी गाड़ी, देखते ही देखते राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका, घंटों जाम से जूझे राहगीर

संवाददाता: रिंकू भारद्वाज

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के राज बरौलिया गांव के पास शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक आग का गोला बन गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती पिकअप से पहले धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और यातायात को सुचारू कराया।
आग के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …