Breaking News

रात भर गूंजे शब्दों के शंखनाद, कविता ने जगाई चेतना उसावां में काव्य गोष्ठी, आधुनिक हिन्दी कविता के संरक्षण पर हुआ मंथन

Spread the love

🔥
संवाददाता: अमित वर्मा
उसावां। कस्बे में शनिवार देर रात साहित्यिक सरगर्मियां चरम पर रहीं, जब वरिष्ठ कवि महेश मिश्रा ‘अग्निमुख’ के आवास पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों की रचनाओं ने ऐसा समां बांधा कि कार्यक्रम रात 9 बजे शुरू होकर तड़के 1 बजे तक अनवरत चलता रहा।
गोष्ठी की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कवि रामसहाय ‘शूल’ ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक विमर्श में आधुनिक हिन्दी कविता के संरक्षण और संवर्धन को लेकर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बदलते दौर में कविता की प्रासंगिकता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अमित अंबर, जगपाल ‘जग’, सुरेश यादव, रामनरेश यादव और मुशीर अहमद ‘मुशीर’ सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
गोष्ठी में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने कविताओं की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का समापन देर रात साहित्यिक ऊर्जा और नई प्रेरणा के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!