Breaking News

बदायूं और कासगंज के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: अब सीधे नई दिल्ली तक दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Spread the love

बदायूं स्टेशन पर कल केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा हरी झंडी दिखाकर करेंगे उद्घाटन विशेष गाड़ी को रवाना

बरेली/बदायूं। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14315/14316) का मार्ग विस्तार अब कासगंज तक कर दिया गया है। सोमवार, 13 अप्रैल को बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा इस नई सेवा का शुभारंभ करेंगे।

दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी : इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बदायूं के सांसद श्री आदित्य यादव, सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता और विधान परिषद सदस्य श्री वागीश पाठक सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में रेल प्रशासन ने उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कल दोपहर 12 बजे बदायूं से भरेगी हुंकार : उद्घाटन विशेष गाड़ी (05303) सोमवार को बदायूं स्टेशन से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली जं., रामपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए रात 8.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए गए हैं, जिनमें वातानुकूलित कुर्सी यान (AC Chair Car), आरक्षित द्वितीय श्रेणी और सामान्य कोच शामिल हैं।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार : रेल मार्ग के इस विस्तार से कासगंज, एटा और बदायूं के यात्रियों को दिल्ली के साथ-साथ मुरादाबाद के रास्ते उत्तराखंड जाने के लिए भी सीधी और सुगम सुविधा मिलेगी। इससे न केवल छात्रों को बड़े शिक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि क्षेत्र के कृषि और वन उत्पादों की पहुंच दिल्ली जैसे महानगरों तक सुगम होने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!