डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का एक्शन, संभल में एसडीएम-डिप्टी कलेक्टर स्तर पर तबादले
संवाददाता:
संभल। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार, उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी और उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार को स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर, मुख्यालय संभल बनाया गया है।
वहीं, जिला मुख्यालय पर तैनात डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को तहसील चंदौसी भेजा गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र को तहसील गुन्नौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने और राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को शीघ्र ही नए दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बदलाव के बाद जिले में प्रशासनिक गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Budaun Amarprabhat