Breaking News

एसपीएल फाइनल में सुपर इंडियन का जलवा: 9 विकेट से रॉयल को हराकर जीता खिताब

Spread the love

कपिल-मोहित की तूफानी साझेदारी, दिनेश कश्यप की घातक गेंदबाजी से बना जीत का रास्ता

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में आयोजित सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। खिताबी मुकाबले में सिरतौल सुपर इंडियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरतौल रॉयल को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल टीम की शुरुआत मजबूत रही और शीर्ष चार बल्लेबाजों ने टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचाया। देव (28), ताहिर (26), अखिलेश (18), मोहित कुमार (16) और आदर्श (18) की पारियों की बदौलत टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए।
सुपर इंडियन की ओर से दिनेश कश्यप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि मोहित शर्मा ने 3 और आरव उपाध्याय ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन की टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। ओपनर कपिल और मोहित ने पहले ही चार ओवर में 60 रन जोड़कर जीत की नींव रख दी। हालांकि मोहित 48 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद अंश शर्मा ने पारी को संभालते हुए नाबाद 43 रन की शानदार पारी खेली। कपिल ने 46 रन बनाए और टीम ने 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
फाइनल मुकाबले में शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली, जहां सुपर इंडियन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन कैच पकड़कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिनेश कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने पर देव और सर्वाधिक विकेट लेने पर नीरज पासी को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस दौरान आयोजक पवन उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सचिन शर्मा, आशीष पाठक, सर्वेश उपाध्याय, भुवनेश गौड़, भुवनेश उपाध्याय, बिजेन्द्र सिंह, अतीक सैफी, गोपी किशन और गफ्फार गौरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आयोजन को यादगार बना दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!