Breaking News

बड़ी सौगात! अब इंटरसिटी सीधे कासगंज तक… बदायूं के यात्रियों को मिली राहत

Spread the love

16 अप्रैल से नई दिल्ली–कासगंज और 17 अप्रैल से कासगंज–नई दिल्ली के बीच नियमित संचालन, बदायूं समेत कई स्टेशनों को फायदा

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने 14315/14316 बरेली–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार करते हुए इसे कासगंज तक चलाने की मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन 16 अप्रैल 2026 से नई दिल्ली से कासगंज और 17 अप्रैल 2026 से कासगंज से नई दिल्ली के बीच नियमित रूप से संचालित होगी।
नई समय-सारणी के अनुसार 14316 नई दिल्ली–कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 4:35 बजे रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली रात 10:00 बजे, बदायूं 10:45 बजे, उझानी 11:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र 11:32 बजे पहुंचकर अगले दिन रात 12:10 बजे कासगंज पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 14315 कासगंज–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 अप्रैल से कासगंज से तड़के 2:50 बजे रवाना होकर सोरों शूकर क्षेत्र 3:08 बजे, उझानी 3:37 बजे, बदायूं 3:55 बजे, बरेली 4:55 बजे होते हुए निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 9 आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और 2 वातानुकूलित कुर्सीयान शामिल हैं।
इस मार्ग विस्तार से बदायूं सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब कासगंज तक सफर करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन बदलने की झंझट से राहत मिलेगी, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!