Breaking News

तबादले पर नम हुईं आंखें… ASP विजयेन्द्र द्विवेदी को भावभीनी विदाई

Spread the love

एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, कानून-व्यवस्था में योगदान को सराहा

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। पुलिस महकमे में तबादले के बीच भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी को उनके स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सोमवार को आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ज्ञात हो कि विजयेन्द्र द्विवेदी का स्थानांतरण उपसेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के पद पर हुआ है। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को यादगार बताया।
अपने कार्यकाल के दौरान विजयेन्द्र द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली और सख्ती के साथ संवेदनशीलता की भी जमकर सराहना की गई।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया, नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक समेत जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कई बार भावुक पल भी देखने को मिले, जब साथियों ने उन्हें विदाई देते हुए अपने अनुभव साझा किए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …