बाबा साहब की जयंती पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर आसफपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च, संवेदनशील गांवों में पुलिस ने दिखाया दम
संवाददाता: गोविंद देवल
आसफपुर (बदायूं)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सोमवार को थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कई गांवों में रूट मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम गांव औरछी, सिसरका समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों की मुख्य सड़कों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क है। इसी के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए यह फ्लैग मार्च किया गया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जयंती के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
रूट मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा और लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की।
Budaun Amarprabhat