Breaking News

अंबेडकर जयंती पर हाई अलर्ट… सड़कों पर उतरे अफसर, पैदल गश्त से परखा सुरक्षा इंतजाम

Spread the love

ASP, SDM और CO ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, ड्यूटी में तैनात कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बदायूं सुरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर हालात का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के जरिए आमजन में सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …