Breaking News

मिशन 2027 में कूदी पीस पार्टी… बूथ से लेकर विधानसभा तक जोरदार तैयारी

Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब सर्जन के निर्देश पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला, कई जिलों में सम्मेलन तेज

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पीस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अब्बासी कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब सर्जन के निर्देश पर पार्टी बूथ स्तर से लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ संगठन को खड़ा कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है और “इंशाअल्लाह” मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में जिला मऊ की घोसी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर 4 अप्रैल को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी ने नवल किशोर शर्मा एडवोकेट को अपना प्रत्याशी घोषित किया।
इसके बाद 12 अप्रैल को अंबेडकर नगर की टांडा विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। आगे की रणनीति के तहत 16 अप्रैल को संतकबीर नगर की खलीलाबाद विधानसभा में तथा 18 अप्रैल को बहराइच की मटेरा विधानसभा में बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
अतीक अब्बासी कादरी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब सर्जन, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि लगातार हो रहे इन आयोजनों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!