Breaking News

श्याम भक्तों का महाकुंभ… बेहटा गुंसाई में 26 अप्रैल को गूंजेगा भक्ति का संगम

Spread the love

निशान यात्रा से होगा शुभारंभ, रात में भव्य कीर्तन में झूमेंगे श्रद्धालु; बाहर से आएंगे प्रसिद्ध भजन गायक

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में 26 अप्रैल को सप्तम श्री श्याम गुणगान महोत्सव एवं द्वितीय श्री खाटूश्याम जी प्राण प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन चमत्कारी श्री खाटूश्याम जी मंदिर, बेहटा गुंसाई धाम पर संपन्न होगा।
आयोजन समिति के सदस्य नवीन वाष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे निशान यात्रा से होगी, जो गांव में भ्रमण कर भक्तिमय माहौल बनाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
इसके बाद शाम 8 बजे से भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए भजन गायक श्याम भक्ति की रसधार बहाएंगे। कार्यक्रम में दीपाशु वाष्णेय, सोनल चंचल (नाथ नगरी बरेली) और नीशू बांगड़ा (बुलंदशहर) अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में गुरुजी विकास वाष्णेय उर्फ बब्बू भैयाजी (गढ़दी सेवा) और बृजेश वाष्णेय (श्रृंगार सेवा) का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!